भूतपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक बार कहा था कि जब मनमोहन सिंह जी बोलते हैं तब दुनिया उनको सुनती है।
आज जब आप किसी रेल यात्रा में जाते हैं तो जनरल क्लास में सफ़र करने वाले को भी मिनरल वाटर खरीद कर पीते देखते हैं। हवाई यात्रा भी हमारे आपके जैसे लोगों के लिए अब कोई बड़ी बात नही रही। निजी कम्पनियों से आज लाखों भारतीय रोजगार पा रहे हैं।
आज से 30 साल पहले ऐसा नही था। लोगों के पास इन सबके लिये इतना पैसा नही हुआ करता था। वेतन (व्यापार से होने वाली कमाई) बस जीवन चलाने के लिए ही पूरी हुआ करती थी। खाड़ी संकट के बाद से देश का खजाना खाली हो चुका था।
उसके बाद वित्त मंत्री और फिर प्रधानमंत्री के तौर पर आर्थिक उदारीकरण से भारतीय मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति बढ़ाने वाले असरदार मनमोहन सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!